कपूर और सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:16

सरसों का तेल और कपूर मिलाकर लगाने से इन 7 समस्याओं में तुरंत मिलता है आराम, डॉक्टर से जानें तरीका

सरसों का तेल और कपूर से बना मिश्रण न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इसका मिश्रण शरीर को कई समस्याओं से दूर भी रख सकता है।
सरसों का तेल और कपूर का मिश्रण (mustard oil camphor combination) सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकता है। अगर हम इनके पौष्टिक तत्वों की बात करें तो सरसों के तेल के अंदर भरपूर मात्रा में उर्जा, फैटी एसिड, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी मौजूद होते हैं। वही कपूर के पौष्टिक तत्व की बात की जाए तो कपूर के अंदर भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट आदि गुण मौजूद होते हैं जो कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। ऐसे में अगर इन दोनों को एक साथ जोड़ा जाए तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अगर सरसों का तेल और कपूर का मिश्रण त्वचा पर लगाया जाए तो सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।
1 - त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं
अगर आप त्वचा पर सरसों का तेल और कपूर का मिश्रण अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो यह न केवल कील मुहांसों से दूर रखता है बल्कि झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। इससे अलग खाज, खुजली, दाद आदि समस्याओं को दूर करता है और चेहरे को ठंडक प्रदान करता है।

2 - गठिया से मिलती है राहत
जो लोग गठिया से परेशान हैं वह सरसों का तेल और कपूर मिलाकर मालिश कर सकते हैं। ऐसा करने से गठिया के कारण होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है। सरसों का तेल और कपूर काफी पुरानी गठिया को दूर करने में भी उपयोगी है।


3 - कमर का दर्द होता है दूर
अक्सर आपने देखा होगा कि एक ही स्थान पर बैठे रहने के कारण लोगों को कमर में दर्द होता है या सर्दी के दिनों में लोगों की कमर अकड़ जाती है। ऐसे में ये लोग सरसों के तेल में कपूर मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से न केवल कमर का दर्द ठीक होगा बल्कि अकड़न भी दूर हो जाएगी।

4 - दिल की समस्या से मिलता है छुटकारा
दिल की सेहत को तंदुरुस्त बनाने में सरसों का तेल और कपूर आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि सरसों का तेल और कपूर से बना मिश्रा अगर आप दिल के साथ-साथ हाथ पैरों में लगाते हैं और अच्छे से मालिश करते हैं तो ऐसा करने से दिल की सेहत को फायदा हो सकता है।


5 - बालों के लिए अच्छा
अगर आप अपने बालों को बढ़ाना चाहते हैं या झड़ते बालों को रोकना चाहते हैं तो सरसों का तेल कपूर के साथ मिलाएं और अच्छे से मालिश करें। ऐसा करने से ना केवल बालों की समस्या दूर होती है बल्कि उनका झरना भी बंद हो जाता है।
6 - बढ़ती आंखों की रोशनी
आंखों की समस्याओं को दूर करने में भी सरसों का तेल और कपूर आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि रात को सोने से पहले अपने पैरों के तलवों पर सरसों का तेल और कपूर से बने मिश्रण से मालिश करें। ऐसा करने से न केवल आंखों की कमजोरी दूर होती है बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

7 - दांतों के लिए अच्छा
दांतों की समस्या को दूर करने में सरसों का तेल और कपूर बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप सरसों का तेल और कपूर से बना मिश्रण बालों में लगाएं और कुछ समय बाद उसे थूक दें। उसके बाद अच्छे तरीके से सादे पानी से कुल्ला करें। इसके अलावा आप इस मिश्रण में नमक को भी मिला सकते हैं।
सरसों का तेल और कपूर लगाने का तरीका

बता दें कि सरसों के तेल में कपूर को मिलाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। आप चाहे तो सबे पहले सरसों के तेल को गर्म करें उसके बाद उसमें कपूर को मिलाएं और फिर त्वचा पर लगाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info